₹31509 के डिस्काउंट पर खरीदें फोल्डेबल फोन, यहां मिल रही है जबरदस्त डील
प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। हम एक ऐसी डील लेकर आए हैं, जो आपको बिना वक्त गंवाए लपक लेनी चाहिए। Motorola Razr 50 Ultra फ्लिपकार्ट पर भारी-भरकम छूट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।
अगर अभी इसे खरीदा जाता है तो अच्छी-खासी बचत हो सकती है। इस स्मार्टफोन में फीचर्स भी टॉपक्लास दिए गए हैं। इस पर क्या छूट मिल रही है। आइए जानें डिटेल में।

इतनी मिल रही है छूट
इस डिवाइस की असली कीमत 99,999 रुपये है, लेकिन अभी इसे मात्र 68,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी आपको सीधा 31,509 रुपये का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 4000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत हो सकती है। इसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस 64,490 रुपये रह जाता है।
- यह ऑफर केवल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट पर लागू है।
- फोन का यह वेरिएंट Peach Fuzz एक्सक्लूसिव कलर में उपलब्ध है।

डिस्प्ले और डिजाइन
Motorola Razr 50 Ultra में 4 इंच का LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले है, जो HDR10+ सपोर्ट, 10-बिट कलर और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2400 निट्स तक जाती है और स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है।
जब फोन ओपन किया जाता है, तो सामने आता है 6.9 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले, इसमें भी 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
प्रोसेसर और कैमरा
इस प्रीमियम फोन में दिया गया है Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Motorola Razr 50 Ultra फिलहाल भारत में उपलब्ध सबसे प्रीमियम और पावरफुल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में से एक है। अगर आप कोई स्टाइलिश, फ्यूचरिस्टिक और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट डिवाइस खरीदना चाहते हैं, तो 64,490 रुपये की प्रभावी कीमत में यह एक शानदार डील है।


Click it and Unblock the Notifications








