Motorola Razr 50 Ultra पर मिल रही 32,500 रुपये की धमाकेदार छूट, कहां से करें खरीदारी?
Motorola Razr 50 Ultra जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था, अब धमाकेदार ऑफर्स के साथ सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। रिपब्लिक डे सेल के दौरान यह फोन आपको भारी छूट के साथ मिल सकता है।
इस फोन की लॉन्च के वक्त कीमत 99,999 रुपये था, लेकिन अब इसे भारी भरकम छूट के साथ महज 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं इसपर और भी आकर्षक छूट दिए जा रहा हैं, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी। तो आइए आपको आगे इसकी प्रभावी कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra पर ऑफर और उपलब्धता
इस वक्त ग्राहक Motorola Razr 50 Ultra फोन को Reliance Digital स्टोर से ऑफर्स के साथ 69,999 रुपये में खरीद सकता है। लेकिन आपको यहा ध्यान देना होगा कि, यह ऑफर आज यानी 26 जनवरी तक की वैलिड है।
यदि आप और भी सस्ते में इसे खरीदना चाहते हैं, तो ICICI Bank, Kotak Bank, Bobcard और Federal Bank कार्ड से भुगतान करके इस पर 2500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 67,499 रुपये तक हो जाएगी। यानी की आप इस फोन को लॉन्चिंग प्राइज से पूरे 32,500 रुपये कम दाम में खरीद सकेंगे।
Motorola Razr 50 Ultra फीचर्स
Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3000 पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस फोन का एक्सटरनल डिस्प्ले 4 इंच है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है, जिसे 12GB तक रैम से जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 OS पर संचालित होता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का 2X टेलिफोटो कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4000mAh बैटरी दी है, जो 44W की टर्बो फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलैस चार्जिंग से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








