Motorola Razr 50 Ultra पर 10,000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल
अगर आप भी Motorola का मुड़ने वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे उचित हो सकता है। इस साल जुलाई 2024 में लॉन्च हुए Motorola Razr 50 Ultra की कीमत में कंपनी ने हाल ही में 10,000 रुपये तक की कटौती की है।
हालांकि, वर्तमान में इस फ्लिप फोन को डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और No-Cost-EMI जैसे आकर्षक ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। जो इसे कम कीमत में खरीदने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है।

Motorola Razr 50 Ultra की नई कीमत व ऑफर
ग्राहक मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा जिसकी कीमत 89,999 रुपये है, इसे अब 10 हजार रुपये तक की छूट के साथ मात्र 79,999 रुपये खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस पर 1500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और 3 से लेकर 18 महीने की No-Cost-EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। उपलब्धता की बात करें तो । इसे अमेजन, ऑफलाइन स्टोर्स और मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह फोन पीच फज, स्प्रिंग ग्रीन और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है
डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी
मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में 6.9 इंच का फुल एचडी+पोलराइज्ड LTPO मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2640x1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 4 इंच का पोलराइज्ड LTPO कलर डिस्प्ले है, जो 165Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1272x1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
इसके डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से सिक्योर हैं। इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया है। जिसे 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x सेकेंडरी कैमरा है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4000mAh की बैचरी शामिल की है, जो 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा इसमें आपको IPX8 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमॉस मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 5G, 4G, Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.3 जैसे ऑप्शंस मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







