Home
Deal of the day

Motorola Razr 60: कम दाम और धांसू फीचर्स, AI वाले फ्लिप फोन की सेल शुरू, खरीदने का 'गोल्डन' चांस

अगर आप फोल्डेबल फोन के दीवाने हैं और अब तक दाम की वजह से झिझक रहे थे, तो मोटोरोला आपके लिए एक खुशखबरी लाया है। Motorola Razr 60 के लिए आज से पहली सेल लाइव हो चुकी है। यह इस लाइनअप का 'वनिला' मॉडल है। इसमें Ultra की तरह ही शानदार डिजाइन है, बस कुछ चीजें थोड़ी अलग हैं।

इस फोन में आपको जैमिनी जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे, जो आपके काम को और आसान बना देंगे। फोन में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर लगा है। यह लेटेस्ट Android 15 के साथ आता है। आज से यह फोन भारत में बिक्री के लिए अवेलेबल है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।

Motorola Razr 60 की सेल शुरू, खरीदने का 'गोल्डन' चांस

Motorola Razr 60 सेल और ऑफर

आज यानी 4 जून दोपहर 12 बजे से आप Motorola Razr 60 को Flipkart, Motorola की वेबसाइट, Reliance Digital और चुनिंदा रीटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में अवेलेबल है।

आप इसे तीन शानदार कलर्स में खरीद सकते हैं। PANTONE Gibraltar Sea, PANTONE Lightest Sky और PANTONE Spring Bud। अगर आप Jio पोस्टपेड यूजर हैं, तो आपको ₹15,000 तक के फायदे मिल सकते हैं, जिसमें Netflix, Amazon Prime का एक्सेस और यात्रा व शॉपिंग पर डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, आप EMI के ऑप्शन भी देख सकते हैं।

Motorola Razr 60 के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोल्डेबल फोन में 6.9-इंच की FHD+ LTPO AMOLED मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। बाहर की तरफ 3.6-इंच की LTPS AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिस पर Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर: फोन को पावर देता है MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट, जिसमें Mali-G615 MC2 GPU लगा है। यह Razr 60 Ultra के Dimensity 7300X से एक जनरेशन ऊपर का प्रोसेसर है।

रैम और स्टोरेज: इसमें 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

कैमरा: Razr 60 में 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसमें OIS है और साथ ही 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसमें मैक्रो फंक्शन भी है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप Razr 50 जैसा ही है। इसमें कैमकोर्डर-स्टाइल वीडियो रिकॉर्डिंग, कैमरा कार्टून, नाइट विजन जैसे मोड्स और Google के मैजिक इरेजर, मैजिक एडिटर और फोटो अनब्लर जैसे कमाल के कैमरा फीचर्स भी हैं।

Take a Poll

बैटरी, चार्जिंग: Razr 60 में 4,500mAh की बैटरी है, जो 30W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर के मामले में, Razr 60 लेटेस्ट Android 15 के साथ आता है। यह एक लगभग स्टॉक एंड्रॉइड UI है।

हैंडसेट में Moto AI भी है, जो स्क्रीन पर क्या है उसे समझता है और रियल-टाइम सजेशन देता है और कैच-मी अप (Catch-Me Up) फीचर आपको नोटिफिकेशन्स की समरी देता है।

अन्य फीचर्स: Razr 60 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और IP48 रेटिंग है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 60 Sale Live check price offers and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X