Home
Deal of the day

Motorola Razr 60 Ultra की कीमत में ₹20000 से ज्यादा की कटौती, Amazon पर सस्ते में फ्लैगशिप फोल्डेबल

अगर आप लंबे समय से फ्लिप फोन खरीदने का मन बना रहे थे लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका है। Motorola का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra अब Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है।

लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹99,999 थी, लेकिन अब यह फोन ₹70,000 से भी कम में खरीदा जा सकता है। दमदार प्रोसेसर, बड़ा डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप कैमरा सेटअप के साथ यह डील इसे इस समय का सबसे किफायती फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन बना देती है।

Motorola Razr 60 Ultra की कीमत में ₹20000 से ज्यादा की कटौती

Motorola Razr 60 Ultra 5G की डील कैसे मिलेगी?

Amazon पर Motorola Razr 60 Ultra 5G की लिस्टेड कीमत फिलहाल ₹79,999 है, यानी सीधे ₹20,000 की कटौती। इसके अलावा, अगर आप IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹10,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत ₹69,499 रह जाती है। इसके साथ ही Amazon पुराने फोन के बदले ₹44,450 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी, जो ग्राहक एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प ₹2,813 प्रति माह से शुरू हो रहा है।

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 60 Ultra में 6.96-इंच का LTPO pOLED मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Ceramic दिया गया है।

फोन के बाहर की तरफ 4-इंच का LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें भी 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है, जिससे फोन बंद होने पर भी स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है, जिसे 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बैटरी की बात करें तो फोन में 4,700mAh की बैटरी मिलती है, जो 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा फीचर्स

कैमरा सेक्शन में Motorola Razr 60 Ultra में डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक प्राइमरी और एक अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। इसके अलावा इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। फोन में OIS, 2x ऑप्टिकल जूम, 30x AI सुपर जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे प्रीमियम कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं।

क्या यह डील लेना सही रहेगा?

अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल फोन चाहते हैं और ₹1 लाख के करीब खर्च नहीं करना चाहते, तो मौजूदा समय में Motorola Razr 60 Ultra की यह डील बेहद आकर्षक है। ₹70,000 से कम कीमत में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फ्लैगशिप कैमरा इसे एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X