Nothing Phone (2a) के 256GB वेरिएंट पर 4,500 रुपये की छूट, अब खरीदें इस स्टाइलिश स्मार्टफोन को कम कीमत में
Nothing Phone (2a) की कीमत में फ्लिपकार्ट की मंथ एंड सेल में बड़ा प्राइज कट हुआ है। 26 जनवरी को रिपब्लिक डे सेल खत्म होने के बाद शुरू हुई इस नई सेल खत्म होने के बाद शुरू हुई इस नई सेल में नथिंग के मिड-बजट फोन पर डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके साथ ही बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसमें 12GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे शानदार फीचर्स हैं, साथ ही बैक में Glyph लाइटिंग भी दी गई है।

Nothing Phone (2a) की कीमत में बड़ी गिरावट
Nothing Phone (2a) की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। यह फोन 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था। इसकी शुरूआती कीमत 25,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे ग्राहक महज 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा बाकी दो वेरिएंट्स की कीमत में भी 3,000 रुपये की कमी आई है, जिससे 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये तक हो गई है। इसके साथ ही खरीदार 1,500 रुपये तक की बैंक छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।
Nothing Phone (2a) फीचर्स
नथिंग के इस मिड-रेंज फोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज से जोड़ा गया है। यह नथिंग OS पर चलता है, जो Android 14 पर आधारित है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W USB टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए, इस फोन में 5G, 4G, LTE, डुअल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ और NFC कैपेसिटी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








