Nothing Phone 2a पर बेहतरीन डील, बैंक ऑफर्स के साथ 20 हजार से भी कम में खरीदने का मौका
Nothing Phone 2a अब तक के बेहतरीन बजट स्मार्टफोन्स में से एक है, जो आकर्षक डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ आता है। अगर आप इस स्मार्टफोन को अपनी लिस्ट में जोड़ने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रहे खास ऑफर्स आपके लिए एक शानदार मौका है।
अब आप इस फोन को 20,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं, और इसमें आपको बेहतरीन कैमरा, दमदार प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ मिलेंगे। अगर आप भी स्मार्टफोन की दुनिया में नया एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह फोन एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है।

Nothing Phone 2a ऑफर डिटेल्स
Nothing Phone 2a अब फ्लिपकार्ट पर महज 21,999 रुपये की रियायती कीमत में उपलब्ध है और इसके साथ ही इस पर शानदार ऑफर्स भी मिल रहे हैं। अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी SBI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से करता है, तो वह इस पर 2,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास एक पुराना फोन है, तो एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर आप इसे और भी सस्ते में पा सकते हैं। ऐसे Nothing Phone 2a की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाएगी।
Nothing Phone 2a स्पेसिफिकेशन
नथिंग फोन 2a में आपको 6.7 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलतै है, 120hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो चिपसेट शामिल किया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए नथिंग के इस बजट फोन में आपको 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








