Nothing Phone 2a पर मिल रहा 2 हजार का फ्लैट डिस्काउंट, जानें नई कीमत
Nothing Phone (2a)5G को पिछले साल लॉन्च किया गया था और अब यह भारत में ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑफर के साथ उपलब्ध है। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के आसपास है, तो यह स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इसमें 6.7 इंच FHD+AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7200 Pro चिपसेट, 50MP+50MP डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे आकर्षक फीचर्स हैं। इस स्मार्टफोन पर उपलब्ध लेटेस्ट डील्स के बारे में जानने के लिए यहां और विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

Nothing Phone (2a) का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल Flipkart पर 23,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहकों को बैंक ऑफर्स के तहत क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिल सकती है, जिससे स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपये हो जाती है।
इसके अलावा यदि ग्राहक अपना पुराना डिवाइस एक्चेंज करते हैं, तो उन्हें 23,400 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जो डिवाइस के मॉडल और कड़ीशन पर निर्भर करेगा।
समान बैंक कार्ड ऑफर 8GB/256GB और 12GB/256GB कॉन्फिगरेशन वाले स्मार्टफोन पर उपलब्ध है, जिनकी लिस्टेड कीमत 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है।
यहां आपको ध्यान रहे कि Flipkart अपने प्लेटफॉर्म पर 59 रुपये सिक्योर पैकेजिंग शुल्क लेता है। इसके अलावा अगर ग्राहक Phone (2a) के साथ CMF 65W चार्जर खरीदते हैं, तो उन्हें चार्जर की कीमत पर 900 रुपये की छूट मिलेगी।
Nothing Phone (2a) स्पेक्स
Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की FHD+AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है।
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर और Android 14 आधारित Nothing OS 2.5 पर काम करता है। इसमें 5G, 4G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं हैं।
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल रियर कैमरा कैमरा है, और 16MP का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








