Nothing Phone 2a स्मार्टफोन पर तगड़ी डील, यहां से करें खरीदारी
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing अपने यूनिक डिजाइन के कारण जानी जाती है। कंपनी न केवल यूनिक डिजाइन ही बल्कि, कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स एक्सपीरियंस देने के लिए भी फेमस है।
ऐसे में अगर आप भी नथिंग का नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे उचित हो सकता है। दरअसल कंपनी अपने नथिंग फोन को इस वक्त भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रही है।

जी हां, अमेजन पर चल रही फेस्टिव सेल के तहत ग्राहक Nothing Phone (2a) को बंपर छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। तो आइए आगे इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स और इसकी नई कीमत जानते हैं।
Nothing Phone (2a) ऑफर - फोन 2a को Amazon फेस्टिव सीजन सेल में कीमत से हजारों तक की छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। आपको बता दें, कंपनी ने इस फोन को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। लेकिन सभी ऑफर्स के साथ आप इसे अब मात्र 22,900 रुपये में खरीद सकेंगे। जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। आप इस डील को यहां पर खरीद सकते हैं।

Nothing Phone (2a) के स्पेसिफिकेशन्स -
डिस्प्ले- नथिंग फोन (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 1300 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसकी स्क्रीन में 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट फीचर मिल रहा है।
चिपसेट- प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC चिपसेट शामिल किया गया है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU मिलेगा।
ओएस- सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो यह फोन Android 14 पर बेस्ट NothingOS पर संचालित होगा। कंपनी ने इस डिवाइस में तीन एंड्रॉयड वर्ज़न और चार साल सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसका मेन कैमरा 50MP के Samsung ISOCELL S5KG9 सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें OIS और EIS का भी सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा 50MP के Samsung JN1 sensor के साथ दूसरा कैमरा मिल रहा है, जो 114 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। सेल्फी के लिए 32MP का Sony IMX615 सेंसर मिल रहा है।
बैटरी- अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








