Home
Deal of the day

Nothing Phone 3 पर ₹30000 का डिस्काउंट, अब इतनी रह गई प्रभावी कीमत

Nothing Phone 3 को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गोल्डन चांस है। अगर आप इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो विजय सेल्स पर मिल रही डील को तुरंत लपक लेना चाहिए। Nothing का यह प्रीमियम स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुआ था और अपने यूनिक डिजाइन, दमदार Snapdragon प्रोसेसर और पावरफुल कैमरा सेटअप की वजह से काफी चर्चा में रहा।

अब Vijay Sales ने इस फोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है, जिसके बाद यह डिवाइस ₹50,000 से भी कम में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस डील की पूरी जानकारी और फोन के स्पेसिफिकेशन्स।

Nothing Phone 3 पर गजब ऑफर, Vijay Sales पर मौका

Vijay Sales पर Nothing Phone 3 की डील

Nothing Phone 3 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर ₹59,999 में लिस्ट किया गया है। इसकी ओरिजिनल कीमत ₹79,999 थी, यानी सीधे तौर पर ₹20,000 की भारी छूट मिल रही है।

इसके अलावा, HDFC Bank, Axis Bank, ICICI Bank और कुछ अन्य चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹10,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹49,999 रह जाती है, जो इस सेगमेंट में इसे बेहद वैल्यू-फॉर-मनी बना देती है।

Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Nothing Phone 3 में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले आउटडोर विजिबिलिटी और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 825 GPU मिलता है। यह कॉम्बिनेशन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के लिए काफी पावरफुल माना जाता है। फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी की तरफ से इसमें 5 मेजर Android अपडेट्स का वादा किया गया है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Nothing Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है, जबकि 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 114 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू ऑफर करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी के लिए Nothing Phone 3 में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X