Home
Deal of the day

Amazon Great Indian Festival से पहले Nothing Phone 3 की कीमत आधी हुई, अब मिलेगा ₹44,000 से कम में

Nothing Phone 3, जो कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुआ था, अब भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत ₹79,999 थी, लेकिन Amazon पर यह अब ₹43,500 से भी कम में खरीदा जा सकता है। यानी कंपनी ने कीमत में लगभग ₹35,000 तक की कटौती कर दी है।

यह डील इसे और भी खास बनाती है क्योंकि इसकी कीमत अब Nothing Phone (2) के लॉन्च प्राइस (₹44,999) से भी कम हो गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Amazon Great Indian Festival से पहले Nothing Phone 3 की कीमत आधी हुई

Amazon पर Nothing Phone 3 डील

फिलहाल, अमेजन पर फोन की लिस्टिंग ₹44,789 में है। इस पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹1,250 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर सिर्फ ₹43,539 रह जाएगी।

इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके ₹33,050 तक का ऑफ पा सकते हैं। साथ ही, EMI प्लान ₹2,171/माह से शुरू हो रहे हैं, जिसमें नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है और स्क्रीन को प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i से कवर किया गया है।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज तक के वेरिएंट्स में आता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,500mAh बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन अपने अनोखे डिजाइन फॉर्म फैक्टर की वजह से आपको पसंद आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X