Nothing Phone 3a, Phone 3a Pro आज फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत और ऑफर देखें
Nothing Phone 3a सीरीज आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रही है। इस सीरीज में दो मॉडल्स Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro शामिल हैं।
Nothing Phone 3a सीरीज में एक शक्तिशाली स्नैपड्रैगन चिपसेट, ट्रिपल-कैमरा सेटअप जिसमें टेलीफोटो शूटर भी है, AMOLED डिस्प्ले, तेज चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर और नथिंग का खास ग्लिस इंटरफेस जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Nothing Phone 3a सीरीज की भारत में कीमत
Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। नथिंग फोन 3A का बेस 8GB/128GB मॉडल 24,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 8GB/256GB वैरिएंट की कीमत 26,999 है। वहीं नथिंग फोन 3A प्रो की कीमत 8GB/128GB वैरिएंट के लिए 29,999 से शुरू होती है, और 8GB/256GB तथा 12GB/256GB वैरिएंट की कीमत क्रमश: 31,999 रुपये और 33,999 रुपये है।
Nothing Phone 3a सीरीज ऑफर
Nothing Phone 3a सीरीज पर ग्राहक सभी प्रमुख बैंकों के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 2,000 की तत्काल छूट पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की डे-वन सेल के दौरान पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर नथिंग फोन 3a पर अतिरिक्त 3000 रुपये की छूट मिलेगी। नथिंग का गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू (GEV) प्रोग्राम Android (2020 या बाद के) और iOS (2018 या बाद के) डिवाइस के लिए सबसे अच्छा ट्रेड-इन मूल्य प्रदान करता है, जिससे अपग्रेड और भी किफायती हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








