दमदार परफॉर्मेंस और जबरदस्त कैमरा; OnePlus 12 पर 6000 रुपये की छूट, लिमिटेड टाइम के लिए है डील
OnePlus 12 स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह मौका खास हो सकता है। इस स्मार्टफोन पर लिमिटेड टाइम डील ऑफर की जा रही है। अगर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जाए तो इस पर इंस्टेंट डिस्काउंट के जरिये 6000 रुपये की छूट मिल सकती है।
फोन में दिया गया स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है। गेमिंग के लिहाज से भी फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लिमिटेड टाइम डील में क्या ऑफर मिल रहे हैं और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। आइए जानते हैं।

क्या मिल रही है डील?
इस डील का फायदा लेने के लिए आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 51,998 रुपये है, लेकिन 6000 रुपये का डिस्काउंट मिलने के बाद इसकी प्रभावी कीमत 45,998 रुपये हो जाती है।
ICICI बैंक के कार्ड के साथ ही 1000 रुपये का डिस्काउंट जम्मू एंड कश्मीर बैंक, फेडरल बैंक और यूसीओ बैंक के कार्ड पर मिल रहा है। बता दें, यह डील अमेजन ICICI कार्ड पर एप्लिकेबल नहीं होती है। हालांकि, इस पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 12 में 6.82 इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 1440x3168 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 600 निट्स टिपिकल ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से अच्छी तरह से सेफ है। OxygenOS 15 के साथ लेटेस्ट Android पर चलने वाला यह स्मार्टफोन कुछ तगड़े फीचर्स के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन UFS 4.0 सपोर्ट के साथ अलग-अलग स्टोरेज और रैम वेरिएंट में उपलब्ध है। कैमरा डिपार्टमेंट में आपको 50MP का प्राइमरी सेंसर, 64MP का टेलिस्कोप और 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है।
Hasselblad कलर कैलिब्रेशन इमेज आउटपुट को बेहतर बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है। इसमें 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 5400 mAh की बैटरी है।


Click it and Unblock the Notifications








