OnePlus 12 की कीमत में बड़ी गिरावट! मात्र इतनी कीमत पर मिल रहा ये धांसू फोन, जल्दी करें
ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर चल रही दीवाली सेल आज खत्म होने वाली है। ऐसे में इस साइट पर OnePlus 12 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। जी हां, यह फ्लैगशिप डिवाइस इस सेल में बिना किसी बैंक और एक्सचेंज ऑफर के 7632 रुपये सस्ता मिल रहा है।
यानी जो लोग OnePlus 12 को कम कीमत में खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए आज इस फोन को खरीदने से अच्छा मौका कोई और हो ही नहीं सकता है। चलिए OnePlus 12 पर मिलने वाली इस दमदार डील के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

OnePlus 12 पर बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 12 फोन के 12GB/256GB मॉडल को फ्लिकार्ट की सेल में 57,367 रुपये में बेचा जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि फोन की लॉन्चिंग के समय कीमत 64,999 रुपये थी, जिस पर आपको बड़ी बचत करने का मौका मिल रहा है। इस फोन पर बिना किसी शर्त के आपको 7632 रुपये की छूट मिल रही है।
अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेंमेंट कर खरीदते हैं, तो आप इस पर 5% का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं। इस पर कंपनी आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन भी दे रही है। लेकिन इस फोन पर आपको कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं मिलेगा।
OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें LTPO+ पैनल और 4500 निट्स ब्राइटनेस भी मिलेगी। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए फोन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगा हुआ है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टो-कोर पावरफुल प्रोसेसर जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजन ओएस पर रन करता है।
बात करें फोन के कैमरा की तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जोड़ा गया है, जिसमें 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP वाइड एंगल लेंस और 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। इस फोन के फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।
OnePlus 12 में 5,00mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








