Oneplus 13 लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर OnePlus 12 की कीमत में बड़ी गिरावट, जानें नई डील
OnePlus 13 के लॉन्च से ठीक पहले OnePlus 12 अब Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है, क्योंकि आपको कम कीमत में शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला प्रीमियम स्मार्टफोन मिल सकता है।
ग्राहक बिना किसी बैंक ऑफर्स के भी 5,199 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। तो आइए आपको आगे वनप्लस 12 की कीमत और इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 12 की भारत में कीमत व ऑफर
भारत में OnePlus 12 की कीमत फ्लिपकार्ट पर 59,899 रुपये है, जिसमें बिना किसी बैंक ऑफर के लगभग 5,100 रुपये की छूट मिल रही है। यदि आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है तो आपको 5 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे इसकी कीमत 56,904 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक 2,106 रुपये मंथली से शुरू होने वाली EMI का भी लाभ ले सकता है।
इतना ही नहीं अगर आप अपने पुराने फोन को OnePlus 12 के बदले में एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आप इसकी कीमत और कर सकते हैं, जो मॉडल और स्थिति पर डिपेंड करेगा। यह स्मार्टफोन ग्लेशियर व्हाइट, फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक में उपल्बध है।
OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 12 में आपको 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इस फोन में आपको परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से पैक्ड है। यह Android 14-आधारित OxygenOS 14 पर चलता है, जिसे OxygenOS 15 का अपग्रेड भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5,400mAh की बैटरी से पैक किया है, जो 100W फास्ट चार्जिंग (वायर्ड), 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








