Home
Deal of the day

Oneplus 13R के लॉन्च से पहले भारत में Oneplus 12R की कीमतों में भारी गिरावट, जानें नई कीमत व उपलब्धता

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oneplus बहुत जल्द Oneplus 13R को भारत सहित वैश्विक बाजारों में लॉन्च करने जा रही है, हालांकि इसके आने से पहले ही भारत में Oneplus 12R की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

जी हां, अगर आप भी Oneplus लवर हैं, तो ये खबर आपके लिए है। तो आइए आपको आगे इसकी ई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus 12R की कीमतों में भारी गिरावट, जानें नई कीमत व उपलब्धता

Oneplus 12R की नई कीमत व ऑफर

OnePlus 12R को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर 35,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट ICICI बैंक ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये की छूट भी दे रही है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी।

इसके हाई-एंड 16GB/256GB वेरिएंट जिसे 45,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे बैंक ऑफर्स के साथ 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐसे में आप इस हैंडसेट को भारी भरकम डिस्काउंट से साथ अपने घर ला सकते हैं।

Oneplus 12R स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले- OnePlus के इस 5G फोन में आपको 6.78 इंच का AMOLED ProXDR डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2780 x 1264 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 94.2 प्रतिशत स्क्रीम टू बॉडी रेशियो ऑफर करता है।

प्रोसेसर- OnePlus 12R 5G स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया गया है।

स्टोरेज- वनप्लस के इस 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का वाइड कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मेक्रो लेंस है। इतना ही नहीं इसके बैक में आपको एक LED फ्लैश भी मिलता है।

सेल्फी कैमरा- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके फ्रंट कैमरे से 30 fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी- OnePlus 12R 5G को पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W SUPERVOOC सपोर्ट के साथ आता है।

ओएस- वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन OxygenOS 14.0 पर बेस्ड OxygenOS 14.0 पर काम करता है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और Bluetooth 5.3 दिया गया है

अन्य फीचर्स- इसमें फेस अनलॉक, नाइटस्केप सेल्फी, सेल्फी एचडीआर, टाइम-लैप्स, डुअल-व्यू वीडियो, स्क्रीन फ्लैश जैसे फीचर्स मिलते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 12R Price Slashed in India Ahead of Oneplus 13R Launch, Know New Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X