₹12,000 तक सस्ता हुआ OnePlus 13, बैंक ऑफर के साथ मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
Amazon की Electronics Premier League 2026 सेल लाइव हो चुकी है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, एसी और कैमरा जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है।
इस सेल के दौरान OnePlus 13 को कुल ₹12,000 तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल।

OnePlus 13 Amazon Deal
OnePlus 13 को भारत में ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Amazon Electronics Premier League सेल में यह फोन ₹60,999 में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे ₹9,000 की छूट मिल रही है।
इसके अलावा, अगर आप HDFC Bank, SBI Bank या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹3,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
यानी कुल मिलाकर इस फोन पर ₹12,000 तक की बचत की जा सकती है। इसके साथ ही Amazon एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसके जरिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम कर सकते हैं।
OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 830 GPU के साथ आता है। फोन में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले
OnePlus 13 में 6.82-इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम, 120x डिजिटल जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








