Home
Deal of the day

OnePlus 13 पर ₹6000 की छूट, कुछ घंटे में आ रहा OnePlus 15, लॉन्च से पहले धांसू डील

OnePlus 15 की लॉन्चिंग से ठीक पहले कंपनी ने अपने पिछले फ्लैगशिप OnePlus 13 की कीमत घटा दी है। Amazon, Croma और OnePlus की वेबसाइट पर यह फोन अब ₹63,999 में उपलब्ध है, जबकि लॉन्च के वक्त इसकी कीमत ₹69,999 थी।

छूट के बाद यूजर्स के सामने अब बड़ा सवाल है कि क्या OnePlus 13 खरीद लेना सही रहेगा या 13 नवंबर को आने वाले OnePlus 15 का इंतजार बेहतर रहेगा?

OnePlus 13 पर ₹6000 की छूट, कुछ घंटे में आ रहा OnePlus 15

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

OnePlus 13 अपने ईको-लेदर बैक पैनल के लिए काफी पसंद किया गया था, जो हाथ में प्रीमियम फील देता था। वहीं, OnePlus 15 का डिजाइन बिल्कुल नया है। इसमें मैट ग्लास बैक और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। दोनों का वजन लगभग 215 ग्राम है, लेकिन 15 मॉडल थोड़ा पतला (8.1mm) है, जिससे ग्रिप और इन-हैंड फील थोड़ी अलग होगी।

डिस्प्ले

OnePlus 13: 6.82-इंच 2K LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट

OnePlus 15: 6.78-इंच 1.5K LTPO AMOLED, 165Hz रिफ्रेश रेट

भले ही 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, लेकिन आज भी ज्यादातर ऐप्स और गेम्स 120Hz तक सीमित हैं। हालांकि 15 का डिस्प्ले ज्यादा ब्राइट (1800 निट्स) है, जो धूप में देखने के लिए बेहतर रहेगा।

कैमरा

OnePlus 13 में Hasselblad ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें तीनों 50MP सेंसर हैं। OnePlus 15 में भी ट्रिपल 50MP कैमरे हैं, लेकिन नया Sony IMX906 सेंसर, 3.5x पेरिस्कोप जूम और OnePlus का नया DetailMax Engine मिलेगा। DetailMax इंजन AI-बेस्ड प्रोसेसिंग से कलर और क्लैरिटी को बेहतर करेगा, हालांकि इसका रियल-लाइफ परफॉर्मेंस अभी देखना बाकी है।

परफॉर्मेंस और बैटरी में बड़ा अपग्रेड

OnePlus 13: Snapdragon 8 Elite (UFS 4.0)

OnePlus 15: Snapdragon 8 Elite Gen 5 (UFS 4.1)

नया चिपसेट ज्यादा पावर-इफिशिएंट और स्मूद है। बैटरी में भी बड़ा अंतर है।

13: 6000mAh, 100W चार्जिंग

15: 7300mAh, 120W चार्जिंग + 50W वायरलेस

इससे OnePlus 15 को बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड दोनों में बढ़त मिलेगी।

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

OnePlus 15 Android 16 पर आधारित है, जबकि OnePlus 13 Android 15 पर। दोनों में AI-सक्षम फीचर्स, बेहतर मल्टीटास्किंग और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स का वादा है। फिर भी, OnePlus 15 भविष्य के लिए ज्यादा अप-टू-डेट विकल्प रहेगा।

क्या खरीदें: OnePlus 13 या OnePlus 15?

अगर आप तुरंत फोन खरीदना चाहते हैं और भरोसेमंद फ्लैगशिप चाहिए, तो ₹63,999 में OnePlus 13 अब भी शानदार डील है। लेकिन अगर आप कुछ समय इंतजार कर सकते हैं, तो OnePlus 15 बेहतर लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट साबित होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X