OnePlus 13 के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन पर मिल रही धमाकेदार डील, न होने दें मिस
OnePlus 13 Discount: अगर आप कम दाम में OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 खरीदना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। इस पर शानदार डील्स उपलब्ध हैं। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर ऑफर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus 13 कीमत व ऑफर
OnePlus 13 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon पर 69,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर बैंक कार्ड डिस्काउंट के तहत ग्राहक 5,000 रुपये की छूट का भी लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा फोन को 3,394 रुपये मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में रिफ्रेश रेट 120Hz वाला 6.82 इंच का एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से पैक्ड है। साथ ही फोन Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
कंपनी ने इस फोन के साथ 4 साल तक क OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है। वनप्लस 13 स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स के साथ आता है, जिसे 12G रैम/ 256GB स्टोरेज, 16GB रैम/+ 512GB स्टोरेज और 24GB रैम/ 1TB स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा, 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus 13 फोन की बैटरी 6000mAh की है। इस फोन के साथ आपको 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








