OnePlus 13 पर भारी छूट, Flipkart पर ₹12,000 तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप
अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और बजट की टेंशन है, तो OnePlus का लेटेस्ट फोन OnePlus 13 इस समय Flipkart पर शानदार डील में मिल रहा है। इस दमदार स्मार्टफोन पर कुल मिलाकर ₹12,000 तक की छूट दी जा रही है, जिससे यह डिवाइस पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है।

Flipkart पर OnePlus 13 की डील
OnePlus 13 को भारत में ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल यह फोन Flipkart पर सीधे ₹8,114 की छूट के बाद ₹61,885 में लिस्टेड है। इसके अलावा अगर आप Flipkart SBI या Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल जाएगा। Flipkart इस डील पर EMI ऑप्शन ₹2,176 प्रति माह से शुरू कर रहा है, जिससे खरीदना और भी आसान हो जाता है।
एक्सचेंज ऑफर का फायदा
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलना चाहते हैं, तो Flipkart का एक्सचेंज प्रोग्राम भी काफी फायदेमंद है। पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के आधार पर ₹50,500 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है।
OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन
- 6.82-इंच QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
- 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस
- Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर
- Adreno 830 GPU
- 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज
- 6,000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग
- IP68 + IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
कैमरा सेटअप
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल, 120x डिजिटल जूम)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 32MP फ्रंट कैमरा
किसके लिए बेस्ट है डील?
अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन सबसे तेज प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और हाई-एंड कैमरा वाला हो, लेकिन ₹70,000 खर्च नहीं करना चाहते, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट है। इस फोन का 50MP ट्रिपल कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियो के लिए उपयोगी है।


Click it and Unblock the Notifications








