OnePlus 13 पर ₹12000 तक की भारी छूट, Vijay Sales पर मिल रहा फ्लैगशिप फोन सस्ते में
अगर आप 2026 में एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो OnePlus 13 पर आई यह नई डील आपके लिए शानदार मौका हो सकती है। Vijay Sales पर चल रही इस ऑफर के तहत OnePlus 13 की कीमत में सीधे ₹12,000 तक की कटौती मिल रही है, जिससे यह प्रीमियम फोन अब काफी किफायती हो गया है। ध्यान रहे, ऐसी डील्स आमतौर पर सीमित समय के लिए ही होती हैं।

कैसे मिलेगा ₹12,000 का फायदा
OnePlus 13 को भारत में ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल, Vijay Sales की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन ₹61,999 में लिस्टेड है, जिसमें ₹8,000 का फ्लैट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड या HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर OnePlus 13 पर ₹12,000 तक की छूट मिल रही है।
OnePlus 13 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
OnePlus 13 में 6.82-इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है। यह फोन 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करता है, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट बनाता है।
बैटरी की बात करें तो OnePlus 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। मजबूती के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जिससे यह पानी और धूल से सेफ रहता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल जूम) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
क्या आपको OnePlus 13 खरीदना चाहिए?
अगर आप प्रीमियम डिजाइन, टॉप-लेवल परफॉर्मेंस, पावरफुल कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ OnePlus 13 एक शानदार डील साबित हो सकता है। ₹12,000 की छूट के बाद यह फोन अपने सेगमेंट में और भी ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








