OnePlus का फ्लैगशिप फोन हुआ सस्ता, डील में मिल रहा हजारों रुपये बचाने का मौका
अगर आप फ्लैगशिप सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर एक शानदार डील ऑफर की जा रही है। यहां OnePlus 13R स्मार्टफोन बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल है।
फोन 42,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इतनी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है। इसे बहुत कम दाम में अपना बनाया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर क्या डील मिल रही है और इस फोन में कैसे स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

OnePlus 13R प्राइस ड्रॉप और बैंक ऑफर्स
वनप्लस 13R फ्लिपकार्ट पर 2,629 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मौजूद है। इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,370 रुपये रह जाती है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 2,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। डिस्काउंट के बाद फोन 37,870 रुपये मिलता है। फ्लैगशिप फोन में खूबियां भी अच्छी-खासी ऑफर की गई हैं।
OnePlus 13R स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 13R मिड-रेंज में हाई-एंड एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इसमें 6.78 इंच ProXDR AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसे गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। इसे 120 हर्टज का रिफ्रेश रेट हुआ है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 16 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है।
इस प्रोसेसर और रैम की बदौलत फोन गेमिंग और शानदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी दावा करती है कि फोन केवल 50 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिहाज से देखें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का सैमसंग टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसमें 2x जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिल रहा है। यह OxygenOS 15 पर चलता है। इसमें एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







