Home
Deal of the day

₹37,999 में मिल रहा OnePlus 13R, Amazon Sale में आया बड़ा प्राइस कट

अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। OnePlus ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus 13R की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यह फोन फिलहाल Amazon पर चल रही Amazon Electronics Premier League Sale के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

यह सेल 6 मार्च से 12 मार्च तक चलेगी, जिसमें कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर 40% तक की छूट दी जा रही है।

OnePlus 13R Price Cut: अब ₹37,999 में मिल रहा OnePlus 13R

OnePlus 13R पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट

OnePlus 13R को भारत में ₹44,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Amazon पर चल रही सेल के दौरान यह फोन ₹39,999 में लिस्ट किया गया है, यानी इस पर सीधे ₹5,000 का प्राइस कट मिल रहा है।

इसके अलावा अगर ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें ₹2,000 का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इन ऑफर्स के बाद इस फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹37,999 रह जाती है।

डिस्प्ले और डिजाइन

OnePlus 13R में 6.78-inch LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए यह डिस्प्ले काफी बेहतर मानी जाती है।

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जिससे सिक्योरिटी और अनलॉकिंग दोनों आसान हो जाते हैं। इसके अलावा डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। ब्राइटनेस की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 मिलता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें एआई इरेजर, एआई अनब्लर और रिफ्लेक्शन इरेजर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X