छोटा पैकेट बड़ा धमाका! OnePlus 13s पर जबरदस्त डिस्काउंट, कहां है डील?
अगर आप आईफोन या सैमसंग का फोन चलाकर बोर हो चुके हैं और नया कॉम्पैक्ट फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। OnePlus 13s ऐसा फोन है जो अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से आपको पंसद आ सकता है।
छोटू फोन में कीमत के लिहाज से तगड़ी खूबियां दी गई हैं। इस फोन पर क्या डील मिल रही है और इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन के बारे में।

OnePlus 13s फ्लिपकार्ट डील
इस स्मार्टफोन को कुछ महीने पहले ही 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसका प्राइस कम हो गया है। इस पर 4,999 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 50,999 रुपये रह जाती है।
इसके अलावा एडिशन डिस्काउंट के जरिये 2,500 रुपये की बचत हो सकती है। इसका फायदा उठाने के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।
OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, डिस्प्ले 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन, HDR10+ और HDR Vivid को सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है। इसे 12GB LPDDR5X रैम और 256GB/ 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। कॉम्पैक्ट होने के बावजूद इसमें 5,850 mAh की बैटरी लगाई गई है, जो 80W Fast Charging को सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें तो OnePlus 13s में 50MP Sony LYT-700 सेंसर OIS के साथ और 50MP (2X ऑप्टिकल ज़ूम) टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
OnePlus 13s की अन्य प्रमुख खूबियों में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, डुअल-सिम सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR रिमोट, जायरोस्कोप और ई-कंपास शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








