OnePlus 15R Sale: 7400mAh बैटरी और नए प्रोसेसर से लैस, खरीदने से पहले जानें 7 बड़ी बातें!
OnePlus ने आज भारत में अपने नए वैल्यू फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R की पहली सेल शुरू कर दी है। फ्लैगशिप OnePlus 15 के साथ लॉन्च हुआ यह फोन उन यूजर्स के लिए है, जो प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन थोड़ी कम कीमत पर।
नई Snapdragon चिप, बड़ी बैटरी और OnePlus के सिग्नेचर OxygenOS के साथ OnePlus 15R आज प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उतरा है। पहली सेल के मौके पर जानिए इस फोन से जुड़ी 7 जरूरी बातें।

1. डिजाइन में फ्लैगशिप वाला फील
OnePlus 15R का लुक और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस काफी हद तक इसके बड़े भाई OnePlus 15 जैसा ही है। इसमें वही OxygenOS मिलता है, जो पुराने वनप्लस फैंस को पसंद है। भले ही इसका वजन नॉर्ड 5 जैसा हो, लेकिन इसमें इस्तेमाल हुए मटेरियल काफी प्रीमियम हैं, जो इसे हाथ में पकड़ने पर महंगा महसूस कराते हैं।
2. डिस्प्ले
फोन में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K LTPS Super AMOLED डिस्प्ले है। कागजों पर यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो सुनने में बहुत शानदार लगता है। लेकिन यहां एक कैच है- यह हाई स्पीड सिर्फ गिने-चुने गेम्स में ही मिलती है। बाकी समय यह 120Hz पर ही चलता है। साथ ही, यह LTPO पैनल नहीं है, इसलिए रिफ्रेश रेट 1Hz तक नीचे नहीं गिरता, जिससे बैटरी की थोड़ी ज्यादा खपत हो सकती है।
3. परफॉरमेंस
OnePlus 15R दुनिया का पहला फोन है जो Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आया है। भले ही यह Elite वर्जन जितना तेज न हो, लेकिन इसकी परफॉरमेंस पिछले साल के फ्लैगशिप फोन्स के बराबर है। गेमिंग और डेली यूज मक्खन की तरह स्मूथ है, हालांकि लंबी गेमिंग के दौरान फोन थोड़ा गर्म हो सकता है।
4. बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में इस फोन ने सबको पछाड़ दिया है। इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो खुद OnePlus 15 फ्लैगशिप से भी बड़ी है। हैवी यूज में भी यह डेढ़ दिन और नॉर्मल यूज में आराम से दो दिन चल जाती है। चार्जिंग के लिए 80W SuperVOOC सपोर्ट है, जो थोड़ा धीमा है (फ्लैगशिप में 120W है), लेकिन बैटरी साइज को देखते हुए यह एक बेहतरीन डील है।
5. कैमरा
अगर आप जूम लवर हैं, तो यहां आपको समझौता करना होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है- 50MP मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड। इसमें Telephoto Lens गायब है, जो पिछले साल के 13R में था। यह एक डाउनग्रेड है। हालांकि, मेन कैमरा अच्छी डिटेल और कलर्स देता है, लेकिन पोर्ट्रेट और जूम के मामले में यह पीछे रह जाता है।
6. मजबूती
मिड-रेंज होने के बावजूद मजबूती में कोई कमी नहीं है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी में खराब नहीं होगा। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बस स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास की जगह कंपनी का अपना Panda Glass इस्तेमाल हुआ है।
7. कीमत और ऑफर्स
OnePlus 15R तीन रंगों (Charcoal Black, Mint Breeze, Electric Violet) में उपलब्ध है।
- 12GB + 256GB: ₹47,999
- 12GB + 512GB: ₹52,999
ऑफर: Axis और HDFC बैंक कार्ड पर ₹3,000 की छूट है, जिससे शुरुआती कीमत ₹44,999 हो जाती है। सबसे खास बात, लॉन्च ऑफर के तहत ₹2,299 वाले OnePlus Nord Buds 3 एकदम मुफ्त मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








