OnePlus की शानदार सेल, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और टैबलेट पर बंपर डिस्काउंट, ऑफर का लाभ कब तक उठाएं, यहां जानिए
OnePlus ने अपने Red Rush Days सेल का ऐलान कर दिया है, जहां आपको स्मार्टफोन्स , टैबलेट और स्मार्टवॉच पर भारी छूट मिलेगा। इस सेल में एक्सक्लूसिव बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और शानदार डील्स का लाभ भी दिया जा रहा है।
सबसे खास बात यह है कि नॉर्ड सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कीमत से भी कम में उपलब्ध कराया गया है, तो अगर आप भी वनप्लस लवर हैं, तो इस शानदार ऑफर का लाभ उठाने का मौका न गवाएं।

OnePlus 13 और OnePlus 13R पर भारी छूट
OnePlus की Red Rush Days सेल में ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर OnePlus 13 पर 5,000 रुपये और Oneplus 13R पर 3,000 रुपये की इंस्टेंट बैंक छूट पा सकते हैं। साथ ही बजाज फिनसर्व और प्रमुख क्रेडिड कार्ड पर 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधआ भी उपलब्ध है। इसके अलावा OnePlus 13 सीरीज पर 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिससे आपकी खरीदारी और भी किफायती हो सकती है।
OnePlus 12 और OnePlus 12R पर धमाकेदार ऑफर
OnePlus 12 सीरीज पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। अब इस सेल में एक्सक्लूसिव 2,000 रुपये की छूट, 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त लाभ और कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही बजाज फिनसर्व और प्रमुख क्रेडिट कार्ड्स पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी शानदार ऑप्शन मिल रहा है।
OnePlus Nord 4 पर छूट
वनप्लस नॉर्ड 4 पर भी शानदार ऑफर मिल रहा है। इस फोन को ग्राहक अब 1,000 रुपये की छूट और कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही बजाज फिनसर्व और प्रमुख क्रेडिट कार्ड्स पर 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है।
टैबलेट पर बंपर डिस्काउंट
वनप्लस के इस सेल में ग्राहक अब OnePlus Pad 2 और OnePlus Pad Go पर भी शानदार डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। OnePlus Pad 2 पर 2,000 रुपये की छूट और OnePlus Pad Go पर 3,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा OnePlus Pad 2 पर 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी है और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
स्मार्टवॉच पर ऑफर
OnePlus Watch 2 पर सेल में 2,000 रुपये की खास छूट दी जा रही है। इसके साथ ही 1,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिल रही है।
11 फरवरी से 16 फरवरी तक सेल चलेगी
यह सेल वनप्लस की वेबसाइट, OnePlus Store ऐप और ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर उपलब्ध है। साथ ही वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और प्रमुख रिटेल पार्टनर्स जैसे रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स और बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी ऑफलाइन शॉपिंग का लाभ उठाएं।


Click it and Unblock the Notifications








