OnePlus धमाकेदार सेल: 6 दिसंबर से फोन, टैबलेट और वॉच पर शानदार डील्स का उठाएं लाभ, यहां देखें ऑफर्स
OnePlus ने 2024 की Community Sale की घोषणा कर दी है, जिसमें फ्लैगशिप OnePlus 12, मिड-रेंज Nord 4 और Nord CE 4 जैसे स्मार्टफोन्स पर शानदार छूट मिल रही है।
इसके साथ ही Oneplus Buds Pro 3, Oneplus Watch 2 और Oneplus Pads पर भी आकर्षक डील्स का लाभ उठाया जा सकता है। यह मौका OnePlus लवर्स के लिए अपने फेवरेट डिवाइस खरीदने का बेहतरीन अवसर है। तो चलिए आपको आगे सभी ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

वनप्लस कम्युनिटी सेल 2024 की धमाकेदार शुरूआत 6 दिसंबर से होने जा रही हैष यह सेल Amazon, OnePlus.in, Flipkart, Myntra और वनप्लस ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ Reliance, Croma, Bajaj Electronics, Vijay Sales और अन्य पार्टनर रिटेलर्स पर लाइव होगी। इस सेल में वनप्लस के स्मार्टफोन्स, वियरेबल्स और एक्सेसरीज पर बंपर डील्स का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
OnePlus 12 पर मिल रही शानदार डील के तहत इसे 7,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट और 7,000 रुपये के बैंक ऑफर्स के साथ महज 55,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि, इसकी कीमत 69,999 रुपये है।
वहीं OnePlus 12R पर 6,000 रुपये के इस्टैंट डिस्काउंट और 3,000 रुपये के बैंक ऑफर्स के साथ इसे मात्र 30,999 रुपये में लिया जा सकेगा। ऐसे में ऑफर्स का लाभ उठाने का यह बेस्ट मौका हो सकता है।
इसके अलावा ग्राहक OnePlus Open Apex Edition पर धमाकेदार ऑफर के साथ इसे 20,000 रुपये के इस्टैंट बैंक डिस्काउंट के बाद महज 1,29,999 में खरीद सकते है, जिसकी कीमत 1,49,999 रुपये है। जबकि, मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाले OnePlus Nord 4 को 3000 रुपये तक के इंस्टैंट डिस्काउंट और 2000 रुपये बैंक ऑफर्स के बाद इसे मात्र 24,999 रुपये में लाया जा सकता है।
वनप्लस कम्युनिटी सेल 2024 के कई बैहतरीन ऑफर्स हैं। OnePlus Nord CE4 पर 2,000 इंस्टैंट डिस्काउंट और 1,000 रुपये बैंक ऑफर्स के बाद इसे 21,999 रुपये में खरीद सकेंगे, इतना ही नहीं इसके साथ ही Nord buds 2r भी फ्री मिलेगा।
इसके अलावा OnePlus Nord CE4 Lite जिसकी कीमत 19,999 रुपये है, इस सेल में मात्र 16,999 रुपये में मिल जाएगा। फोन्स के अलावा आप वनप्लस के अन्य गैजेट्स को भी भारी छूट के साथ खरीद सकेंगे। जिसमें आपको OnePlus Pad 2 जिसकी कीमत 39,999 रुपये है, इसे 32,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
इसके अलावा OnePlus Watch 2 को 19,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आप अन्य गैजेट्क को भी भारी भरकम छूट के साथ घर ला सकेंगे।
वनप्लस कम्युनिटी सेल 2024 में ICICI बैंक, OneCard और RBL बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एडिशनल इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI पेमेंट ऑप्शन का भी लाभ ले सकता है। यह एक बैहतरीन मौका है जब आप अपने फेवरेट OnePlus डिवाइस को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








