OnePlus दिवाली सेल का ऐलान: OnePlus Open, Watch 2R, Pad 2, Buds 3 Pro और अन्य पर भारी छूट
टेक कंपनी OnePlus ने दिवाली सेल (oneplus diwali sale) का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत वनप्लस लवर्स अब ब्रांड के स्मार्टफोन, टैबलेट, वॉच और ईयरबड्स समेत कई अन्य प्रोडक्ट को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
अगर आप भी वनप्लस का मोबाइल, वॉच या भी कोई अन्य गैजेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सबसे उचित होगा। तो आइए आपको आगे सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

26 सितंबर 2024 को शुरू होने वाला यह सेल OnePlus.in, Amazon.in, Flipkart, Myntra, Blinkit और रिलायंस डिजिटल और क्रोमा सहित ऑफ़लाइन स्टोर जैसे कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा, इस डील में ग्राहकों को भारी भरकम बचत करने का मौका मिलेगा।
OnePlus 12R पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और शुरुआती डेट से छह महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं रेड केबल क्लब के सदस्यों इसके 8 जीबी रैम और 256जीबी वेरिएंट पर 2,000 रुपये की अन्य छूट का लाभ ले सकेंगे।
इसके साथ ही सेल में OnePlus Nord 4 पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
इसके अलावा ग्राहक कुछ सेलेक्टेड Nord Buds पर 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि, OnePlus Nord CE4 के ग्राहकों को OnePlus Nord Buds 2R की एक पेयर फ्री मिलेगी, 1,500 रुपये की अस्थायी कीमत में कटौती और 1,500 रुपये की तत्काल बैंक छूट, ऑफर की शुरुआत से तीन महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G पर एक कॉम्प्लीमेंट्री OnePlus Bullets Wireless Z2, 2,000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट, नो-कॉस्ट EMI और 1,000 रुपये का खास मूल्य कूपन मिल सकता है। चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और रेड केबल क्लब के सदस्यों के लिए अतिरिक्त 5,000 रुपये की छूट का भी लाभ मिलेगा।
इस खास आकर्षण ऑफर में OnePlus 12 पर प्रमोशनल ऑफर भी शामिल हैं, जिसमें कॉम्प्लीमेंट्री OnePlus Buds Pro 2, 7,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, सेलेक्टेड बैंक कार्ड के साथ छह महीने तक की No-Cost EMI और 2,000 रुपये का अन्य डिस्काउंट कूपन शामिल हैं।
वनप्लस पैड 2 ऑफर में 3,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट, 26 सितंबर से नौ महीने तक नो-कॉस्ट EMI, मोबाइल और टैबलेट एक्सचेंज के साथ अन्य 5,000 रुपये की छूट और 2,000 रुपये की कीमत में कटौती शामिल है। रेड केबल क्लब के सदस्य और छात्र क्रमशः 1,500 रुपये और 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं।
वहीं OnePlus Watch 2 और Oneplus Buds 3 और Pro 3 और Oneplus Nord Buds 3 और 3 Pro पर भी छूट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें इंस्टेंट बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन, अस्थायी मूल्य में गिरावट और रेड केबल क्लब के सदस्यों और छात्रों के लिए अतिरिक्त छूट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








