OnePlus Nord Buds 2R ईयरबड्स को मात्र 1,449 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध, यहां से करें खरीदारी
अगर आप भी OnePlus ब्रांड का नया ईयरबड्स लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे उचित हो सकता है। जी हां, कंपनी का एंट्री-लेवल ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 2 अब तक की सबसे कम कीमत में Amazon great indian festive सेल पर उपलब्ध हैं। तो आइए आपको आगे इसकी प्रभावी कीमत और इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।
OnePlus Nord Buds 2r डील- कंपनी ने अपने इस ईयरबड्स को 2,199 रुपये में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत इस सेल में 1599 रुपये हो गई है। ग्राहक SBI कार्ड के जरिए इस पर अतिरिक्त छूट पा सकता है, जिससे इसकी कीमत महज 1,449 रुपये हो जाएगी।

OnePlus Nord Buds 2R ईयरबड्स की खूबियां- वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर ईयरबड्स में चार्जिंग केस के साथ 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके बिना इस बड्स को एक बार चार्ज करने पर पूरे 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। ईयरबड्स में एंगल्ड सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ सेमी-इन-ईयर डिजाइन है।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर ईयरबड्स में 12.4 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर है, जो एक क्रिस्प और क्लियर ऑडियो अनुभव देता है। साउंड को ट्यून करने के लिए इसमें कंपनी ने डॉल्बी एटमॉस और डिराक ऑडियो ट्यूनर दिया है।
इसमें डुअल माइक और शोर को कम करने के लिए AI क्लियर कॉल एल्गोरिदम है। कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 है, जिसमें 94 एमएस लेटेंसी है। इसमें IP55 वाटर और स्वेट रेजिस्टेंस रेटिंग भी है।
आपको बता दें, त्यौहारी सीजन को देखते हुए, अमेजन पर सेल की शुरूआत हो चुकी है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंस पर बंपर छूट ऑफर की जा रही है। अगर आप भी अपने लिए इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर गैजेट तक कोई सामान खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन डील साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








