50MP कैमरा,16GB रैम और बड़ी बैटरी वाले Oneplus के इस 5G फोन को अब सस्ते में खरीदें
अगर आप भी कम कीमत में Oneplus का नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब सबसे बेहतरीन मौका है। अमेजन इंडिया पर OnePlus Nord CE 4 Lite 5G स्मार्टफोन पर बड़ी छूट और बैंक डिस्काउंट का लाभ उठाकर इसे अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इसकी प्रभावी कीमत से लेकर ऑफर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की कीमत व ऑफर
आपको बता दें, वनप्लस ने अपने इस अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। जिसे अब आप मात्र 16,999 रुपये में ही खरीदा जा सकता हैं, यानी की इस फोन पर आप पूरे 3,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे। हालांकि, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ बैंक कार्ड्स के जरिए भुगतान करना होगा।

यह फोन 3,000 रुपये के बेहतरीन डिस्काउंट के साथ वर्तमान में अमेजन इंडिया पर उपल्बध है। अगर आप और भी बचत करना चाहते हैं, तो अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के आधार पर आपको और भी शानदार कीमत मिल सकती है।
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5G स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2100nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए वनप्लस के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज से जोड़ा गया है। इसके साथ ही फोन में 8GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है।
यह फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित OxygenOS 14.0 पर संचलित होता है, इसके साथ ही दो साल तक अपडेट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा मिलता है, जो OIS और इलेक्ट्रिॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5,500mAh की बैटरी दी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।


Click it and Unblock the Notifications








