Home
Deal of the day

OnePlus Nord CE 4 की कीमत में 4500 रुपये की कटौती, अब अमेजन से इतने सस्ते में लाएं घर

अगर आपका बजट 20 हजार रुपये है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus Nord CE 4 एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अमेजन पर इस फोन की कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं, जिससे यह और भी किफायती हो जाता है। यहां हम आपको OnePlus Nord CE 4 पर उपलब्ध सभी ऑफर्स और इसकी कीमत बताने जा रहे हैं।

OnePlus Nord CE 4 ऑफर व कीमत

OnePlus Nord CE 4 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अब अमेजन पर 21,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के तहत OneCard क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक की फ्लैट छूट मिल रही है, जिससे इस फोन की प्रभावी कीमत 19,499 रुपये हो जाएगी। आपको बता दें, कंपनी ने इसे पिछले साल अप्रैल 2024 में 25,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।

OnePlus Nord CE 4 की कीमत में भारी कटौती

OnePlus Nord CE 4 स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord CE 4 में आपको 6.7 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080x2412 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है।

वनप्लस का यह बजट फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर संचालित होता है। जिसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Nord CE 4 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, GPS और एक USB टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord CE 4 Price Slashes By Rs 4500 on Amazon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X