धमाकेदार ऑफर! OnePlus की Red Rush Days सेल में OnePlus 13, Nord 4 सीरीज, Watch और Buds पर बंपर डिस्काउंट
OnePlus Red Rush Days Sale: OnePlus अपने कस्टमर्स के लिए फेमस Red Rush Days सेल को वापस लाया है। कंपनी आज यानी 8 अप्रैल से इस सेल की शुरुआत कर रही है, जो 14 अप्रैल 2025 तक लाइव रहेगी। इस सेल के दौरान OnePlus के स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्टवॉच और ऑडियो डिवाइस जैसे कई प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। इन सभी प्रोडक्ट पर छूट, इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और आकर्षक एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
यह सेल OnePlus की वेबसाइट, OnePlus Store ऐप, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स के अलावा Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और Bajaj Electronics जैसे प्रमुख रिटेलर्स पर भी उपलब्ध होगी।

OnePlus Red Rush Days सेल में ऑफर्स
OnePlus 13
इस फोन को 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस पर आपको बैंक डिस्काउंट के तहत 5,000 रुपये की छूट मिलती है। इसके साथ ही इस फोन पर आपको 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है। बता दें कि इस सेल के दौरान फोन पर 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
OnePlus 13R
OnePlus 13R को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट की बात करें तो इस पर आपको 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये की कीमत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट (16GB + 512GB वेरिएंट) मिलता है। इसके अलावा इसके साथ आपको 9 महीने तक EMI और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है।
OnePlus 12
इस फोन को 64,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस फोन पर आपको 6,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा सिलेक्ट बैंक कार्ड्स पर आपको 13,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। इसके 6 महीने नो-कॉस्ट EMI की भी सुविधा मिल रही है।
Nord सीरीज पर भी डिस्काउंट
इस सेल के दौरान कंपनी नॉर्ड सीरीज पर भी डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
OnePlus Nord 4
OnePlus Nord 4 को 29,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, जिस पर आपको 500 रुपये का डिस्काउंट, 4,500 रुपये तक का बैंक ऑफर और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलता है।
OnePlus Nord CE 4
इस फोन की बात करें तो इसे 24,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस सेल के दौरान फोन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 2,000 रुपये तक का बैंक ऑफर मिलता है। इस फोन पर 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प है।
OnePlus Nord CE 4 Lite
OnePlus Nord CE 4 Lite की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। इस डिवाइस पर आपको 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक EMI की सुविधा मिलती है।
इस डिवाइस पर भी मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Pad 2
ये कंपनी का टैबलेट है, जिसे 39,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI, 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए इस डिवाइस पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी है।
OnePlus Pad Go
इस डिवाइस को 19,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है, जिस पर आपको 2,000 रुपये का बैंक ऑफर, 1,000 रुपये की छूट और 1,000 रुपये की स्टूडेंट्स छूट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दिया गया है।
OnePlus Watch 2
इस डिवाइस की कीमत 24,999 रुपये है और सेल के दौरान इसे 3,000 रुपये बैंक छूट, 1,000 रुपये का एक्सक्लूसिव ऑफर और Amazon पर 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। इसके अलावा इस वॉच पर आपको 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलता है।
OnePlus Watch 2R
इस वॉच को आप 17,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको 2,000 रुपये का बैंक छूट, 2,000 रुपये की एक्सक्लूसिव छूट और 1,000 रुपये का Amazon डिस्काउंट मिलता है। इस डिवाइस को 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
OnePlus Buds Pro 3
इसे 11,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, जिसे 1,000 रुपये के बैंक छूट, 1,000 रुपये के एक्सक्लूसिव ऑफर और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
OnePlus Buds 3
ये कंपनी का किफायती बड है, जिसे 5,499 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस पर 500 रुपये का बैंक ऑफर, 800 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलती है।
किस बैंक कार्ड पर मिलेगा डिस्काउंट
- इस सेल के दौरान जो भी इंस्टेंट बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन दिए जा रहे हैं, वो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर वैलिड होंगे।
- कंपनी ने कस्टमर्स को सहूलियत देने के लिए Easy Upgrades प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें आप OnePlus 13 और 13R पर केवल 65% कीमत देकर 2 साल के लिए खरीद सकते हैं।
- बाकी की बची 35% राशि को Easy Buyback के रूप में बाद में कवर किया जाएगा। बता दें कि यह ऑफर केवल OnePlus की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर ICICI कार्ड और EMI विकल्प के साथ मिल रहा है।
- इसके अलावा आप Bajaj Finserv, HDBFS और अन्य फाइनेंसिंग पार्टनर्स के साथ 24 महीनों तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
- OnePlus Red Rush Days सेल OnePlus वेबसाइट, OnePlus Store ऐप, Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Bajaj Electronics और अन्य ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








