Home
Deal of the day

OnePlus Summer Sale: OnePlus 13 से लेकर Buds Pro 3 तक; इन डिवाइस पर मिलेगा डिस्काउंट

OnePlus Summer Sale: वनप्लस ने मई 2025 के लिए अपनी 'समर सेल' को लाइव करने की योजना बनाई है, जिसमें आपको स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स और ऑडियो डिवाइस सहित सभी प्रोडक्ट लाइनअप पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये सेल 1 मई से इंडियन कंज्यूमर्स के लिए शुरू हो रही है।

इसके तहत आप OnePlus 13R, Nord 4, Pad 2, Buds Pro 3 और दूसरे प्रोडक्ट पर लिमिटेड टाइम का ऑफर पा सकते हैं। ये डील OnePlus.in, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और दूसरे आउटलेट पर उपलब्ध कराई जा रही है। आइए इस डील के बारे में जानते हैं।

OnePlus लवर्स के लिए शानदार मौका; शुरू हो गई Summer Sale

OnePlus 13 और OnePlus 13R पर डिस्काउंट

इस सेल के दौरान OnePlus 13 और OnePlus 13R को डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध कराया जाएगा।

OnePlus 13 पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलती है। वनप्लस 13 अब 5,000 रुपये की इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

कस्टमर्स 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा ले सकते हैं, जिसमें ईजी अपग्रेड प्रोग्राम के जरिए 35% बायबैक ऑफर भी शामिल है।

वहीं अगर वनप्लस 13R की बात करें तो इस फोन पर भी 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 16GB + 512GB वेरिएंट पर भी 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus 13 डील का फायदा उठाने के लिए क्लिक करें

OnePlus 12 पर मिल रहा डिस्काउंट

OnePlus 12 की बात करें तो इस फोन पर 6,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 13,000 रुपये तक की लिमिटेड ऑफर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही आप चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 6 महीने तक की EMI का भी ऑप्शन है।

OnePlus Nord 4, अपनी कैटेगरी का एकलौता मेटल यूनिबॉडी 5G फोन है, जिस पर सेल के दौरान 4,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है।

Nord CE 4 पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट और 2,000 रुपये की बैंक ऑफर मिल रहा है। वहीं CE 4 Lite पर चुनिंदा कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट और 6 महीने की EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है, जो 11 मई तक वैलिड रहेगा।

टैबलेट और बड्स पर भी डिस्काउंट

स्मार्टफोन के अलावा इसे सेल के दौरान टैबलेट और बड्स पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस लिस्ट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 वाला वनप्लस पैड 2 शामिल है, जिस पर बैंक ऑफर के जरिए 3,000 रुपये की छूट, 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपको एक्स्ट्रा 1,500 रुपये की छूट मिल सकती है। वहीं वनप्लस पैड गो पर भी आपको स्टूडेंट्स डिस्काउंट के तहत 3,500 रुपये तक की छूट मिल रही है।

बड्स प्रो 3 और बड्स 3 पर बैंक ऑफर और कूपन के साथ 2,500 रुपये तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं। वहीं रेड केबल क्लब के सदस्यों को एक्स्ट्रा बचत मिलती है।

वॉच 2 पर 6,000 रुपये की कंबाइंड छूट मिल रही है, जबकि वॉच 2R पर 5,000 रुपये की कुल छूट और EMI लाभ मिल रहा है।

डिस्क्लेमर

गिजबॉट को इस वेबसाइट पर मौजूद एफिलिएट लिंक के जरिए की गई खरीदारी से छोटा कमीशन मिल सकता है। लेकिन प्रोडक्ट्स की हमारी सिफारिशें ईमानदार राय और हमारे अनुभव पर आधारित होती हैं। आपको इसका कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं देना होता।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Summer Sale OnePlus 13 OnePlus 13R OnePlus Buds Pro 3 OnePlus 12 OnePlus 12R discount Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X