Oppo के धाकड़ फोन की सेल शुरू, 6500mAh बैटरी और जबरदस्त कैमरा; ऑफर्स में हो सकती है अच्छी बचत
OPPO F29 5G: ओप्पो एफ29 सीरीज को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। सीरीज में कंपनी ओप्पो एफ29 और प्रो स्मार्टफोन लेकर आई है। ये फोन 6.7 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और 6500mAh की दमदार बैटरी से लैस हैं।
फोटोग्राफी के लिए इनमें जबरदस्त कैमरा सेटअप दिया गया है। OPPO F29 की पहली सेल में तगड़े ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। जिससे इसकी प्रभावी कीमत कम हो जाती है। अगर फोन को आप खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसके बारे में यहां सबकुछ बताने वाले हैं।

OPPO F29 सेल और प्राइस
OPPO F29 की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये और OPPO F29 Pro 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। सीरीज का बेस वेरिएंट आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो ई-स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए अवेलेबल है, जबकि ओप्पो एफ29 प्रो के लिए पहली सेल 29 मार्च से लाइव होने वाली है।
कंपनी पहली सेल में SBI, HDFC, Axis, बैंक ऑफ बड़ौदा और IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर कर रही है। यहां 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट-EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। OPPO F29 स्मार्टफोन सोलिड पर्पल और Glacier Blue hues कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है।
OPPO F29 और F29 Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- ओप्पो एफ29 में 2412×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ 6.7-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है। OPPO F29 Pro में भी ऐसा ही डिस्प्ले है, लेकिन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ।
प्रोसेसर- ओप्पो एफ29 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट है और OPPO F29 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट है।
ओप्पो एफ29 कैमरा- फोन में 50MP का Samsung S5KJNS प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा है। इसमें 16MP का Sony IMX480 फ्रंट कैमरा है।
ओप्पो एफ29 प्रो कैमरा- प्रो मॉडल में OIS के साथ 50MP का OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा है। फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 सेल्फी कैमरा मिलता है।
ओएस- इनमें एंड्रॉइड 15 बेस्ड कलरओएस 15 कस्टम स्किन मिलती है। कंपनी 2 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सुरक्षा अपडेट का वादा कर रही है।
बैटरी- OPPO F29 में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी है। वहीं, OPPO F29 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी मिलती है।
अन्य फीचर्स- इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66/IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD सर्टिफिकेशन मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








