OPPO Find X8 5G पर 6,999 रुपये का डिस्काउंट, यहां से करें सस्ते में खरीदारी
OPPO Find X8 5G Discount: अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये सही मौका हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर OPPO का एक शानदार स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट पर उपलब्ध है, जिससे आप इसे बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं।
यह फोन 3nm octa-core MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। जानिए आगे आपको इस डील के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Find X8 5G कीमत व ऑफर
Oppo Find X8 5G फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन फिलहाल यह फोन 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 69,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा SBI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 6,999 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकती है।
OPPO Find X8 5G स्पेसिफिकेशंस
Oppo Find X8 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका रेजॉल्यूशन 1,256x2760 पिक्सल है और डिस्प्ले में 4500 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
Oppo Find X8 5G में परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm octa-core MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है और 5G, 4G LTE सपोर्ट करता है। यह फोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज। इसके अतिरिक्त फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Oppo Find X8 5G फोन में 50MP Sony LTY-700 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP टेलीफोटो सेंसर सहित ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो बेहतर फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO Find X8 5G फोन में 5630mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








