Home
Deal of the day

Oppo Find X8 Pro पर धमाकेदार डील, ₹19,000 से ज्यादा की बचत का मौका

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। Amazon पर Oppo Find X8 Pro पर एक शानदार ऑफर चल रहा है, जिसमें आपको 19,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है।

यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह Amazon पर सिर्फ 84,999 रुपये में मिल रहा है। यानी आपको सीधा 15,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Oppo Find X8 Pro पर धमाकेदार डील

एक्सचेंज ऑफर में होगी अच्छी बचत

इतना ही नहीं, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 4,500 रुपये की छूट भी मिलेगी। इसके साथ ही Amazon के एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर और भी छूट पा सकते हैं, जिससे डील और भी फायदे की हो जाती है। हालांकि, इसका फायदा लेने के लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो। अगर आपका फोन सही है तो उसकी अच्छी वैल्यू मिल जाती है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Oppo Find X8 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन में दमदार MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस का वादा करता है।

कैमरा सेटअप

कैमरा की बात करें तो इसमें क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें चार 50MP सेंसर शामिल हैं: Sony LYT808 प्राइमरी लेंस, LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x जूम), IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम) और Samsung का अल्ट्रावाइड लेंस। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5910mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अगर आप एक हाई-एंड, फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए एक शानदार मौका है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X