Oppo Find X8 Pro को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदनें का मौका, फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें
अगर आप Oppo Find X8 Pro स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय सबसे बेहतर साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। हम आपको इसकी नई कीमत, खास ऑफर डिटेल और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Oppo Find X8 Pro स्पेसिफिकेशन
Oppo के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आपको 6.59 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2780 × 1264 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।

OPPO Find X8 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड, 50MP का वाइड एंगल और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। आपको बता दें, तीनों लेंस OIS सपोर्टेड हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो फाइंड एक्स 8 प्रो में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में Video, Portrait, Night, Panorama, Photo, Dual-view video, Time-lapse और Sticker भी मिलता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5630mAh तक बैटरी शामिल की गई है, जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए फाइंड एक्स 8 प्रो में वाईफाई, जीपीएस, डुअल सिम स्लॉट, ब्लूटूथ, ग्लोनेस, एनएफसी और USB टाईप-C पोर्ट दिया गया है।
Oppo Find X8 Pro कीमत
Oppo Find X8 Pro अब फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है, जो केवल 16GB/512GB स्टोरेज में मिल रहा है और इसकी कीमत 99,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Pearl White और Space Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यदि आप इसे किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको 9,999 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही आप इसे 4,897 रुपये मंथली की EMI या 65,600 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications