Oppo Find X8 Pro पर ₹20,500+ की भारी छूट, Amazon पर फ्लैगशिप फोन अब हुआ सस्ता
अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Oppo की तरफ से यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। Oppo ने हाल ही में भारत में Find X9 सीरीज लॉन्च की है, लेकिन इसके बाद अब पिछली जनरेशन का फ्लैगशिप Oppo Find X8 Pro Amazon पर ₹20,500 से ज्यादा के कुल डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन आज भी हाई-एंड सेगमेंट में मजबूती से खड़ा है।

Amazon पर Oppo Find X8 Pro की डील डिटेल्स
Oppo Find X8 Pro को भारत में ₹99,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Amazon पर यह स्मार्टफोन फिलहाल ₹86,990 में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे ₹13,009 की फ्लैट छूट मिल रही है।
- BOBCARD EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त ₹5,500 का डिस्काउंट
- ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट
- पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज ऑफर से और ज्यादा बचत
- इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कुल फायदा ₹20,500 से ज्यादा का हो सकता है।
Oppo Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Oppo Find X8 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग दोनों के लिए शानदार अनुभव देता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप-लेवल स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है। बैटरी के मामले में फोन में 5,910mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेगमेंट में भी दमदार
Oppo Find X8 Pro का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें शामिल हैं।
- 50MP Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा
- 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम)
- 50MP Sony IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल जूम, 120x डिजिटल जूम तक)
- 50MP Samsung अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
क्या यह डील लेना सही रहेगा?
अगर आप ₹90,000 से कम में प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन, बेहतरीन कैमरा, पावरफुल परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं, तो Amazon पर मिल रही यह Oppo Find X8 Pro डील एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








