32MP कैमरा सेल्फी कैमरा, बड़ी बैटरी...OPPO के इस फोन की कीमत में बड़ी गिरावट, यहां देखें
OPPO कंपनी अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने OPPO Reno 12 5G फोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। बता दें कि शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इस फोन पर सीधे 5,670 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
कंपनी ने OPPO Reno 12 5G फोन को जुलाई 2024 में पेश किया था। इस मोबाइल में 32MP का सेल्फी कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। यानी की अगर आप अच्छे कैमरा और बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो ये डील आपके लिए काम की साबित हो सकती है। चलिए इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

OPPO Reno 12 5G ऑफर प्राइज
OPPO Reno 12 5G फोन के 8 जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कम कीमत में बेचा जा रहा है, जिसे 32,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। फिलहाल ये फोन 27,329 रुपये में उपलब्ध है। यानी की आपको इस फोन पूरे 5670 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को आप एस्ट्रो सिल्वर, सनसेट पीच और मैट ब्राउन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
OPPO Reno 12 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: OPPO Reno 12 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1,200nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच की FHD+AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में आपको गोरिल्ला विक्सट 7i प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
प्रोसेसर: इस फोन में भी MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट दी गई है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14.1 पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली G615 में MC2 GPU दिया गया है।
स्टोरेज: ओप्पो के इस फोन में 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा: Reno 12 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: Reno 12 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग की सुविधा जोड़ी गई है।


Click it and Unblock the Notifications