13000 रुपये की छूट पर मिल रहा Oppo Reno 13, 5600mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा
Oppo Reno 13 स्मार्टफोन पर अमेजन की तरफ से शानदार डील ऑफर की जा रही है, जो लोग नया फोन खरीदने की लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे। उनके लिए यह मौका बेहद खास हो सकता है। इस फोन की अभी खरीदारी करने पर ग्राहकों की हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है।
ओप्पो का यह फोन भले ही कुछ पुराना है, लेकिन फीचर्स के मामले में आज भी सेगमेंट में बेस्ट वैल्यू ऑफर करता है। इस डील में क्या ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में...

Amazon पर है धांसू डील
अमेजन पर Oppo Reno 13 स्मार्टफोन को 24,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है, जबकि इसका असल लॉन्च प्राइस 37,999 रुपये था। यानी इस पर पूरे 13,000 रुपये की फ्लैट छूट अमेजन दे रहा है। इतना ही नहीं इस पर अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कैशबैक भी मिल रहा है। इसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस और भी कम हो जाता है।
Oppo Reno 13 स्पेसिफिकेशन
ओप्पो रेनो 13 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.59-inch AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ काम करती है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे कंपनी 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया है।
बैटरी और चार्जिंग
स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,600mAh की बैटरी से पावर लेता है। इसे IP66, IP68 और IP69 की रेटिंग मिली हुई है। जो इसे पानी और धूल के कणों से सेफ करती है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 50MP का सेंसर मिल रहा है। जिन लोगों को कम दाम में बढ़िया स्मार्टफोन चाहिए, जो डेली टास्किंग को आसानी से हैंडल कर सके। उनके लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








