Home
Deal of the day

OPPO Reno 13 का नया स्काई ब्लू कलर आज से बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

OPPO ने हाल ही में अपनी Reno 13 सीरीज में एक नया कलर और स्टोरेज वेरिएंट जोड़ा है। कंपनी ने पिछले हफ्ते OPPO Reno 13 5G को स्काई ब्लू कलर और 128GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। इस नए वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू हो रही है। इस स्मार्टफोन में दिए गए फीचर्स कीमत और ग्राहकों के लिए उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी भी दी गई है।

OPPO Reno 13 स्काई ब्लू कलर वेरिएंट कीमत

OPPO Reno 13 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है। यह फोन आज से OPPO के ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI, 8 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट और क्रेडिट कार्ड EMI पर 10% तक इंस्टैंट कैशबैक जैसे ऑफर भी मिल रहे हैं।

 आज से OPPO Reno 13 का नया स्काई ब्लू कलर बिक्री के लिए उपलब्ध

OPPO ने जनवरी में अपनी Reno 13 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें आइवरी व्हाइट और ल्यूमिनस ब्लू कलर ऑप्शन और 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट थे। अब इस सीरीज में नया स्काई ब्लू कलर और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी शामिल हो गया है।

OPPO Reno 13 सीरीज

Reno 13 में 6.59-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200nits पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, और इसके फ्रंट और बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 चिपसेट से लैस है और IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रजिस्टेंस भी प्रदान करता है, इसकी 5,600mAh बैटरी 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल और 2MP का मोनोक्रॉम कैमरा है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा है, जो अंडरवाटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है, इसके AI फीचर्स में AI लाइव फोटो, AI क्लैरिटी इनहैन्सर, AI अनब्लर, AI मोशन, AI बेस्ट फेस, AI राइटर, AI समरी और AI स्कैम डॉक्यूमेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Reno 13 Skyline Blue Variant Goes on Sale Today, Check Offer and Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X