ऑफर, ऑफर, ऑफर...! पहली सेल में कम कीमत पर iPhone 16 सीरीज खरीदने का मौका
Apple ने हाल ही में अपनी iPhone 16 सीरीज को पेश किया है, जिसमें कंपनी ने iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च किए हैं। इन सभी मॉडल की आज पहली सेल लाइव हो रही है, जिसमें आपको कई सारे ऑफर्स के साथ इसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।
आप इन मॉडल्स को Apple के ऑफिशियल स्टोर्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे। चलिए जान लेते हैं कि पहली सेल में iPhone 16 सीरीज पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

iPhone 16 सीरीज की भारत में कीमतें
iPhone 16 के 128GB स्टोरेज की कीमत 79,900 रुपये है। वहीं इसके 256GB स्टोरेज की कीमत 89,900 रुपये और 512GB स्टोरेज की कीमत 1,09,900 रुपये है। बात करें iPhone 16 Plus की कीमत की तो ये 89,900 से शुरु होता है। इस मॉडल के 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमते क्रमश: 99,900 रुपये और 1,19,900 रुपये है।
iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है, जो कि 128GB के लिए है। इसके 256GB, 512GB, 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,29,900 रुपये, 1,49,900 रुपये और 1,69,900 रुपये है। iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये से शुरु होती है। इस मॉडल के 512GB और 1TB वेरिएंट्स की कीमतें क्रमश: 1,64,000 रुपये और 1,84,900 रुपये है।
iPhone 16 सीरीज पर ऑफर्स
बात करें ऑफर्स की तो iPhone 16 खरीदने वाले यूजर्स कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप ऑफिशियल वेबसाइट पर किसी पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके 4,000 रुपये से 67,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी प्राप्त कर सकते हैं। आपको पहली सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने की भी सुविधा मिल रही है। आपको इसमें कैशबैक भी मिल सकता है।
इसके अलावा, नया iPhone खरीदने पर Apple 3 महीने के लिए एप्पल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दे रहा है। यानी की iPhone 16 सीरीज को खरीदने पर लोगों को 3 महीने के लिए Apple TV+ और Apple Arcade का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। नई iPhone 16 सीरीज के बाकी मॉडल्स पर भी इसी तरह के ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं।
आप इन मॉडल्स को Apple के ऑफिशियल स्टोर्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे। Apple की इस लेटेस्ट सीरीज को आप दिल्ली और मुंबई बेस्ड कंपनी के ऑफिशियल स्टोर्स के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon से भी खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








