Home
Deal of the day

Pixel 9 पर भारी छूट, Pixel 10 लॉन्च से पहले 27,000 रुपये तक सस्ता: जानिए ऑफर

अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल Google Pixel 9 को बहुत कम दाम में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। गूगल ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 9 की कीमत में बड़ी कटौती की है।

21 अगस्त को होने वाले Pixel 10 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी ने Pixel 9 पर 27,000 रुपये तक की छूट दे दी है। यह फोन अब 64,999 रुपये में उपलब्ध है, साथ ही बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI विकल्प भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल...

Pixel 10 लॉन्च से पहले ₹27000 सस्ता हुआ Pixel 9

Pixel 9 - बड़ी कीमत कटौती

Pixel 9 का लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये था, लेकिन अब यह गूगल स्टोर पर 64,999 रुपये में लिस्टेड है। खरीदारों को 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। इन ऑफर्स के साथ कुल बचत 27,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.3-इंच का Acute OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Pixel 9 में Tensor G4 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। यह Android 15 पर चलता है और इसमें Google Gemini AI का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा सेटअप

फोन के बैक में 50MP प्राइमरी और 48MP सेकेंडरी लेंस का डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

इसमें 4,700mAh की बैटरी है जो 35W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है।

क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह डील आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। इस पर आपको पूरे 27,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X