₹6499 में मिल रहा 'फुल पैसा वसूल' फोन! 32MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
POCO ने कुछ दिन पहले भारतीय मार्केट में बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन POCO C71 आज से बिक्री के लिए अवेलेबल हो गया है। किफायती फोन की कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है।
इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस कीमत में कंपनी ने कुछ ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो आमतौर पर 10,000 रुपये के ऊपर वाले फोन्स में देखने को मिलते हैं। इसमें क्या खास स्पेसिफिकेशन मिल रहे हैं। आइए जानते हैं सब विस्तार से।

कम दाम में तगड़े फीचर्स
POCO C71 में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन TÜV Rheinland सर्टिफाइड है, जो लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी 600 निट्स तक जाती है, जो इस सेगमेंट में काफी बेहतरीन मानी जा सकती है।
कैमरा फ्रंट की बात करें तो, इस बजट फोन में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो कम बजट में हाई-क्वालिटी कैमरा फोन चाहते हैं।
प्रोसेसर और रैम
फोन के अंदर Unisoc T7250 प्रोसेसर मौजूद है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर चलता है, जो इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आने वाला एक बेहद अफोर्डेबल ऑप्शन बनाता है।
बैटरी की बात करें तो, डिवाइस में दी गई 5500mAh की बड़ी बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह आपको एक दिन से ज्यादा का बैकअप आसानी से दे सकती है, जिससे बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहेगी।
फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।
- 4GB+64GB- 6,499 रुपये
- 6GB+128GB- 7,499 रुपये
ग्राहक इस फोन को कूल ब्लू, डेजर्ट गोल्ड और पावर ब्लैक जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड खरीदारी पर अतिरिक्त 2,500 रुपये का डिस्काउंट और 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल रहा है।
अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और भरोसेमंद बजट फोन की तलाश में हैं, तो POCO C71 आपके लिए एक 'पैसा वसूल' डील साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








