POCO M7 Pro 5G की पहली सेल आज, जानें 7 कारण क्यों है यह आपके लिए परफेक्ट चॉइस
पोको ने हाल ही में अपना बजट स्मार्टफोन Poco M7 Pro 5G लॉन्च किया है, जो आज 20 दिसंबर को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिकेगा, और इस सेल में कंपनी खास डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है।
Poco M7 Pro 5G में 265GB स्टोरेज और AI फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप भी कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला दमदार फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए पोको का यह लेटेस्ट फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

आप हम आपको इस आर्टिकल में इसके 7 खासियतों को बताने जा रहे हैं, तो इस प्राइज सेगमेंट में इसे बेस्ट चॉइस बनाता है। आपको बता दें, यह फोन Redmi Note 14 की रिब्रांडेड वर्जन है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है।
Poco M7 Pro 5G ऑफर और कीमत
Poco M7 Pro 5G को कंपनी ने भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स 6GB/128GB और 8GB/256GB में पेश किया गया है। इस फोन की शुरूआती कीमत 14,999 रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है।
कंपनी इस फोन की पहली सेल में इस पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद यह फोन महज 13,999 रुपये कीमत में उपलब्ध होगा।
Poco M7 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले
Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच का FHD+AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है।
प्रोसेसर
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Poco M7 Pro 5G फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर मिलता है।
स्टोरेज
स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
ओएस
यह Android 14 आधारित HyperOS पर काम करता है और 2 साल के OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा है।
बैटरी
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5110mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 45W USB Type फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स
फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसमें स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








