Home
Deal of the day

POCO X7 की पहली सेल आज से शुरू, भारी छूट के साथ खरीदे फोन, जानें कीमत और ऑफर डिटेल

POCO ने हाल ही में भारत में अपनी नई मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज Poco X7 5G को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट , 5500mAh बैटरी और कई अन्य दमदार फीचर्स से लैस है।

आज भारत में POCO X7 5G की पहली सेल लाइव हो रही है। इस सेल में ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट्स मिल रहे हैं, जिससे वे इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत व ऑफर डिटेल्स बताते हैं।

POCO X7 की पहली सेल आज से शुरू,जानें कीमत और ऑफर डिटेल

POCO X7 5G की कीमत व ऑफर डिटेल

Poco X7 5G की प्राइज की बात करें तो इसके 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 8GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। हालांकि, ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल रहा है।

इतना ही नहीं अगर कस्टमर्स HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं, तो वह इस पर 1250 रुपये की छूट का भी लाभ ले सकेंगे। साथ ही 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मौजूद है।

इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना फोन बदलने पर 2000 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। Poco X7 को आप कॉस्मिक सिल्वर, ग्लेशियर ग्रीन और येलो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Poco X7 5G के फीचर्स

Poco X7 में 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला 6.67 इंच एमोलेड स्क्रीन है, जो 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने में सक्षम है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिप शामिल किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco X7 में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 20MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी शामिल की है। पोको X7 स्मार्टफोन IP68/69 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO X7 5g goes on sale in india today know price offers and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X