POCO X7 Pro की पहली सेल आज से शुरू, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदे फोन, जानें कीमत और ऑफर डिटेल
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पोको ने भारतीय बाजार में अपना नया POCO X7 5G Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी पहली सेल आज से शुरू हो रही है। इस सेल में आपको बंपर डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा। आइए आगे इस स्मार्टफोन की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।
Poco X7 Pro की कीमत व ऑफर
पोको X7 प्रो की कीमत की बात करें तो इसका 8GB/256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,999 रुपये में और 12GB/512GB स्टोरेज वाला मॉडल 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन की पहली सेल 14 जनवरी यानी आज से शुरू हो रही है। इसे नेबुला ग्रीन, ओब्सीडियन ब्लैक और पोको येलो तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

उपलब्धता की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो अगर ग्राहक इसकी खरीदारी ICICI बैंक कार्ड के जरिए करता है तो उसे 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इतना ही नहीं सेल के दौरान पहले दिन ग्राहकों को 1000 रुपये अतिरिक्त डिस्काउंट कूपन भी ऑफर किए जाएंगे।
Poco X7 Pro स्पेसिफिकेशंन
POCO X7 Pro 5G में आपको 6.73-इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, इसके डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियोकॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट में कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 6550mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए फोन को IP66/68/69 रेटिंग मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications








