Home
Deal of the day

Poco X7 Pro हुआ ₹4,000 सस्ता! Poco X8 लॉन्च से पहले Flipkart पर मिल रहा धमाकेदार ऑफर

Poco जल्द ही अपनी नई Poco X8 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन नए मॉडल के आने से पहले ही कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन Poco X7 Pro पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। Flipkart ने इस फोन की कीमत में कटौती कर दी है, जिससे ग्राहक इसे पहले से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

अगर आप 25,000 रुपये के अंदर एक पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए शानदार साबित हो सकती है। खास बात यह है कि बैंक कार्ड ऑफर और अन्य डिस्काउंट के साथ इस फोन की कीमत ₹23,000 से भी कम हो सकती है। हालांकि, ऐसे ऑफर आमतौर पर ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए जल्दी फैसला लेना बेहतर हो सकता है।

Poco X7 Pro पर ₹4,000 की कटौती, Flipkart पर मिल रही डील

Poco X7 Pro Flipkart डील

Flipkart पर Poco X7 Pro फिलहाल ₹23,999 की कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन अपनी लॉन्च कीमत ₹27,999 से ₹4,000 सस्ता हो गया है। इसके अलावा, अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें ₹1,200 का अतिरिक्त इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹22,799 हो जाती है।

ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके ₹22,850 तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं, हालांकि यह राशि पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही Flipkart इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹4,000 प्रति माह से होती है।

Poco X7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Poco X7 Pro में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह डिस्प्ले 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हासिल कर सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में लेदर-फिनिश वाला स्टाइलिश बैक पैनल दिया गया है। इसके अलावा यह IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। इसमें 6,550mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X