iPhone 17 सीरीज, Watch Series 11, Watch Ultra 3 और AirPods Pro 3 की प्री-बुकिंग आज से शुरू
Apple ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज, लेटेस्ट Apple Watch मॉडल्स और अगली पीढ़ी के AirPods Pro 3 पेश कर दिए हैं। डिजाइन, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के साथ यह लॉन्च Apple यूज़र्स के लिए बड़े बदलाव लेकर आया है।
भारत में इन डिवाइस की प्री-बुकिंग आज (12 सितंबर) शाम 5:30 बजे से शुरू होगी, जबकि बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

कैसे करें प्री-ऑर्डर
ग्राहक Apple Store ऐप और apple.com से ऑनलाइन प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा देशभर में चुनिंदा ऑथराइज्ड रिसेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी बुकिंग की जा सकती है। ग्राहकों को होम डिलीवरी और इन-स्टोर पिकअप दोनों विकल्प मिलेंगे।
डिस्काउंट और ट्रेड-इन ऑफर
Apple का कहना है कि उसका Trade-In Program ग्राहकों के लिए नए iPhone को किफायती बनाने का सबसे आसान तरीका है। पुराने iPhone की बेहतरीन रीसैल वैल्यू से नई खरीद पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। कैरियर डील्स और बंडल ऑफर्स उपलब्ध होंगे।
iPhone 17 सीरीज के फीचर्स
iPhone 17 - बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले, 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, फास्ट चार्जिंग और 48MP Dual Fusion कैमरा।
iPhone Air - हल्का और टिकाऊ डिज़ाइन, एडवांस्ड कैमरा और प्रो-लेवल परफॉर्मेंस।
iPhone 17 Pro और Pro Max - दमदार A19 Pro चिप, Ceramic Shield 2, अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम और नया iOS 26 Liquid Glass इंटरफेस Apple Intelligence फीचर्स के साथ।
Apple Watch और AirPods अपडेट
- Watch Series 11 - 24 घंटे की बैटरी लाइफ और स्लीप स्कोर ट्रैकिंग।
- Watch SE 3 - रिस्ट टेम्परेचर सेंसिंग और Always-On डिस्प्ले।
- Watch Ultra 3 - सैटेलाइट SOS, मैसेजिंग और लोकेशन शेयरिंग।
- AirPods Pro 3 - अपग्रेडेड Active Noise Cancellation, Live Translation और फिटनेस फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग।
नए एक्सेसरीज
iPhone 17 Pro के लिए नया TechWoven केस और Watch Ultra 3 के लिए Reflective Trail Loop बैंड्स भी लॉन्च किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








