Home
Deal of the day

Realme 14 Pro और 14 Pro Plus को Flipkart से भारी डिस्काउंट के साथ लाएं घर, देखें कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर

Realme 14 Pro सीरीज की आज भारत में पहली सेल लाइव हो चुकी है। कंपनी ने अपने इस सीरीज के तहत Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। ये लेटेस्ट फोन्स कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ खास आकर्षण का केंद्र बनकर उभरे हैं।

इस सीरीज के दोनों फोन्स प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन्स के मुकाबले बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ पेश किए गए हैं। अगर आप भी इन्हें लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। आइए आपको आगे इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

Realme 14 Pro और 14 Pro Plus की जानें कीमत व ऑफर्स

Realme 14 Pro के स्पेसिफिकेशन

Realme 14 Pro में 6.77-इंच का 1.5K डुअल कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए Realme 14 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने करने में सक्षम है।

Realme 14 Pro+ के स्पेसिफिकेशन

Realme 14 Pro+ में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.83-इंच 1.5K बेजल-लेस क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS और EIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS और EIS के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किया गया है। जबकि, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी दी है, जो 80W सुपरवॉक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme 14 Pro+ स्मार्टपोन IP69, IP68 और IP66 रेटिंग के साथ आता है।

भारत में Realme 14 Pro सीरीज की कीमत

Realme 14 Pro के बेस 8GB/128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं Realme 14 Pro Plus के बेस 8GB/128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB/256GB की 31,999 रुपये और 12GB/256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme 14 Pro 5G को जयपुर पिंक, पर्ल व्हाइट और साबर ग्रे शेड्स में खरीदा जा सकता है। जबकि, 14 Pro+ को पर्ल व्हाइट, साबर ग्रे और बीकानेर पर्पल शेड्स में उपलब्ध कराया गया है।

Realme 14 Pro सीरीज ऑफर

ऑफर्स की बात करें तो कंपनी सभी प्रमुख बैंक के कार्ड्स पर Realme 14 Pro Plus पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है। जबकि, टॉप-एंड 12GB/256GB मॉडल पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं Realme 14 Pro 5G के सभी मॉडल पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

Realme 14 Pro सीरीज पर 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है। Realme 14 Pro सीरीज की उपलब्धता की बात करें तो इन्हें Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य मेनलाइन रिटेल चैनलों पर बिक्री के लिए आज दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जा रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14 Pro and 14 Pro Plus Now Available for Sale in India, price, Feature, Offers details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X